शहर के कानूनगोपुरा निवासी पीयूष पांडेय ने बताया कि बहाइच से गोंडा के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। तकरीबन नौ माह से अधिक समय से बंद ट्रेनों के चलते लोग डग्गामार वाहनों व रोडवेज के सहारे गोंडा तक की यात्रा करने को विवश हैं।
बहराइच : अब बहराइच से गोंडा तक का सफर महंगा हो गया है। हाईवे पर मिश्रौलिया के पास ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से लगभग 110 किलोमीटर दूरी तय कर ही अब गोंडा यात्री पहुंच सकेंगे। ट्रेन बंद होने व ओवरब्रिज बनने से डग्गामार वाहन संचालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं। नियमित सफर करने वाले यात्रियों की जेबें ढीली हो रही हैं।
...
more... शहर के कानूनगोपुरा निवासी पीयूष पांडेय ने बताया कि बहाइच से गोंडा के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। तकरीबन नौ माह से अधिक समय से बंद ट्रेनों के चलते लोग डग्गामार वाहनों व रोडवेज के सहारे गोंडा तक की यात्रा करने को विवश हैं। नाजिरपुरा के मोबीन अहमद का कहना है कि गोंडा के पास ओवरब्रिज बनने के चलते वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इससे यात्रियों की जेबें तो ढीली होंगी, साथ ही आर्यनगर से गोंडा जाने के लिए करनैलगंज जाना होगा। बशीरगंज निवासी सुनील कुमार ने रेलवे विभाग से सुबह-शाम ट्रेनों के संचालन की मांग की है। नवागढ़ी निवासी शिक्षक लोकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले बहराइच से गोंडा के बीच जाने में दो घंटे लगता था, लेकिन अब ढाई से तीन घंटे लग रहे हैं। लोगों ने बहराइच से गोंडा के बीच दो जोड़ी ट्रनों के संचालन की मांग की है।
अब इस रूट से गोंडा का तय होगा सफर : बहराइच से गोंडा जाने वाले वाहन आर्य नगर से कौड़िया, कटरा बाजार, कर्नलगंज होते हुए गोंडा जाएंगे। वहीं गोंडा से बहराइच आने वाले वाहन मिश्रौलिया से महादेवा क्रासिग होते हुए चंदौरपुर घाट आर्यनगर से बहराइच आएंगे।