कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को विस्तार
अगले आदेश तक जारी रहेगा गोरखपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का ठहराव, मियाद 23 नवंबर को समाप्त हो गई थी
Click here to enlarge image
जागरण संवाददाता, लखनऊ : रेलवे ने अगले आदेश तक कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को विस्तार दे दिया है। इन ट्रेनों के ठहराव की मियाद 23 नवंबर को समाप्त हो गई थी।...
more... 1अगले आदेश तक छपरा मथुरा एक्सप्रेस भाटपार रानी, मसकनवां और फतेहगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। जबकि अमृतसर-सहरसा गरीब रथ देवरिया सदर, अवध एक्सप्रेस खड्डा, स्वामी नारायण छपिया और गौर, उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सीवान, सप्तक्रांति एक्सप्रेस कप्तानगंज, सिसवा बाजार रुकेगी। इसी तरह कर्मभूमि एक्सप्रेस देवरिया सदर, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस मुहम्मदाबाद, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस युसुफपुर, कृषक एक्सप्रेस नूनखार, पोरबंदर-मोतिहारी एक्सप्रेस सिसवा बाजार, रक्सौल आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस नंदगंज स्टेशन, सुहेलदेव एक्सप्रेस डोभी, गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी सहजनवा, करनैलगंज, बभनान और जरवल रोड, बरौनी-ग्वालियर मेल मसकनवां और मुंडेरवा, मुजफ्फरपुर और गोरखपुर से चलने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस खलीलाबाद, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ बस्ती, आम्रपाली एक्सप्रेस मनकापुर, गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस पचपेड़वा, मानीराम, पीपी गंज और उसका बाजार रुकेगी। बादशाहनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस बृजमनगंज, गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट बभनान व खलीलाबाद, आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस आनंदनगर, नौगढ़ और बलरामपुर रुकेगी।