आईआरसीटीसी झारखंड के टाटानगर-रांची एवं अन्य शहरों में टूरिज्म हब बनाएगी। आईआरसीटीसी के दक्षिण-पूर्व जोन के जीजीएम देवाशीष चंद्रा ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी है। जीजीएम ने कहा टूरिज्म हब बनाने की योजना पर विचार विमर्श जारी है। उन्होंने बताया कोल्हान के घाटशिला, हुंडरु, सूर्य मंदिर व रजरप्पा मंदिर समेत झारखंड के अन्य स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। पर्यटको को आईआरसीटीसी बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सकता है। रांची में आईआरसीटीसी का होटल पहले से है। जबकि टाटानगर स्टेशन पर रिटायरिंग रुम को होटल की तरह आकर्षक रुप दिया जा रहा है। जिसे ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री 4-6 एवं 12 घंटे के लिए बुक करा सकते हैं। रेल यात्रियों समेत पर्यटकों को रिटायरिंग में ठहरने से होटल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे से हर तरह का सहयोग मिल रहा है। यात्रियों को बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए...
more... स्टेशन पर रेस्टारेंट की सुविधा है।जनाहार जल्द होगा शुरू: टाटानगर स्टेशन पर नवनिर्मित जनाहार कैंटीन महीनेभर में शुरू हो जाएगा। जबकि स्टेशन पर बेस कीचन का काम अंतिम चरण में है। आईआरसीटीसी के जीजीएम ने बताया कि, टाटानगर स्टेशन के फूडट्रैक रेस्टोरेंट को यात्री सुविधा में 16 जनवरी से खोलने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण में रेस्टारेंट बंद पाकर जीजीएम ने नाराजगी जताई है।