सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो साल के अंत यानी दिसम्बर महीने में बंथर से कृभको श्याम फर्टिलाइजर तक रेल लाइन को बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर काफी तेजी से कार्रवाई चल रही है। रेल मंत्रालय ने भी कागजी कार्रवाई को पूरा करते हुए रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी दे दी है। पटरी बिछने से ट्रकों की आवा-जाही पर रोक लग जाएगी। खाद सीधे लोड होकर मालगाड़ी से रवाना की जाएगी। हर रोज लगने वाला ट्रकों का लंबा जाम भी खत्म भी हो जाएगा।
कांट रोड पर स्थित कृभको श्याम फर्टिलाइजर से बड़े पैमाने पर खाद की सप्लाई की जाती है। अभी तक खाद की बोरियां ट्रकों से रवाना होती है, जिसमें समय व भाड़ा ज्यादा खर्च...
more... होता है। लेकिन, जल्द ही ट्रकों का खेल खत्म होने वाला है। रेल मंत्रालय ने बंथरा से कृभको श्याम फर्टिलाइजर तक रेलवे लाइन को बिछाने की मंजूरी दे दी है। इस नए प्रोजेक्ट में 14 किमी तक लाइन को बिछाया जाएगा और 240 करोड़ बजट खर्च आएगा।
मालामाल हो जाएंगे किसान=
रेल लाइन के लिए जमीन को लेने की जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रशासन की होगी। फैक्ट्री ने 248 किसानों की जमीन लेने की योजना बनाई है। इसका दूसरा पहलू यह है कि जिस इलाके से रेल लाइन गुजरेगी। वहां के किसान मालामाल हो जाएंगे। क्योंकि, उन्हें उनकी जमीन का बेहतर मुआवजा मिल सकेगा।
फर्रूखाबाद के लिए प्रस्तावित योजना को मिलेगा लाभ=
बंथरा और कृभको श्याम फर्टिलाइजर के बीच रेल लाइन बिछने से फर्रूखाबाद के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन योजना को काफी लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि खाद फैक्ट्री तक लाइन बिछने के बाद यही से फर्रूखाबाद के लिए जोड़ दिया जाएगा। इसी लाइन पर मालगाड़ी व सवारी गाड़ी दौड़ा करेगी।
बंथरा बन सकता है जंक्शन=
यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बंथरा को जंक्शन बनाए जाने की संभावना है। क्योंकि, यहां पर पहले बंथरा डिपो में गाड़ियां आती रहती है। माना जा रहा है कि खाद फैक्ट्री तक रेल लाइन बिछने के बाद बंथरा को जंक्शन के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे कई फायदे होंगे, यहां से लोग ट्रेनों की सवारी भी कर सकेंगे।