भुवनेश्वर से नई दिल्ली के बीच तीन जोड़ी राजधानी ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसमें एक ट्रेन साप्ताहिक, दूसरी ट्रेन दो दिन और तीसरी ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलायी जाती है। अभी तक यह राजधानी ट्रेन सुबह 5:17 बजे सेंट्रल आती थी, लेकिन नौ जनवरी से अब यह सुबह 4:40 बजे सेंट्रल आएंगी। तीनों जोड़ी ट्रेनों में मार्ग के साथ ही समय में भी संशोधन किया गया है। ये है ट्रेनों का समय ट्रेन संख्या 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन
भुवनेश्वर से नौ जनवरी शनिवार की सुबह 7:10 की बजाय अब 7:15 बजे छूटेगी।
...
more... यह राजधानी ट्रेन कटक, ढेंकानाल, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, अनारा, गोमो जंक्शन, कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए सुबह 4:40 बजे सेंट्रल आएगी।
अभी तक यह ट्रेन 5:17 बजे सेंट्रल आती थी।
पांच मिनट के ठहराव के बाद चलकर सुबह 9:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन रविवार की शाम 5 बजे नई दिल्ली से चलकर रात 9:45 बजे सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन रात 8:10 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02825 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में बुधवार और रविवार को भुवनेश्वर से चलेगी जबकि सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से चलायी जाएगी। यह ट्रेन दस जनवरी से प्रभावी होगी। भुवनेश्वर से सुबह 11:35 की बजाय अब 10:35 बजे छूटेगी। राजधानी ट्रेन कटक, जाजपुर के रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, बंकुरा, अद्रा जंक्शन, गोमोह जंक्शन, कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए सुबह 4:40 बजे सेंट्रल आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद चलकर सुबह 9:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन शाम 5 बजे नई दिल्ली से चलकर रात 9:45 बजे सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन रात 4:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को भुवनेश्वर से चलेगी जबकि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को नई दिल्ली से चलायी जाएगी। यह ट्रेन 11 जनवरी से प्रभावी होगी। भुवनेश्वर से सुबह अपने पूर्व निर्धारित समय 9:30 बजे छूटेगी। राजधानी ट्रेन कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, टाटानगर, मूरी, बोकारो स्टील, गोमोह जंक्शन, कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए सुबह 4:40 बजे सेंट्रल आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद चलकर सुबह 9:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन शाम 5 बजे नई दिल्ली से चलकर रात 9:45 बजे सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन शाम 5:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।