Western Railway: होली का त्यौहार नजदीक आने को है। ऐसे में छुट्टी होने पर लाखों कर्मचारी अपने शहर लौटेंगे। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो पश्चिम रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। वेस्टर्न भारतीय रेलवे पांच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। ये ट्रेनें इंदौर से पूरी, मुंबई से इंदौर, मुंबई से जयपुर, मुंबई से हापा और इंदौर से लिंगमपल्ली के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग 18 मार्च से शुरू हो जाएंगी। आइए जानते हैं किस दिन से यात्री ट्रेनों में सफर कर पाएंगे।
ट्रेन संख्या 09371- इंदौर से पुरी के लिए 23 मार्च को रवाना होगी। यह देवास, भोपाल, इटारसी, नागपुर, गोंडिया, राज नंदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर सिटी, भुवनेश्वर और खुर्डा होते हुए पुरी पहुंचेगी।
ट्रेन...
more... संख्या 09372- यह 25 मार्च को पुरी से इंदौर के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 09227- मुंबई सेंट्रल से इंदौर चलने वाली ट्रेन 18 मार्च से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह वडोदरा, रतलाम और उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09228- यह ट्रेन 19 मार्च से इंदौर से मुंबई सेंट्रल चलेगी।
ट्रेन संख्या 09229- मुंबई सेंट्रल से जयपुर चलने वाली ट्रेन दुरंतो सुपरफास्ट होगी। 21 मार्च से शुरू होगी और सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और सवाई माधोपुर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09230- जयपुर से मुंबई सेंट्रल 23 मार्च से शुरू होगी। यह सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09231/09232- सेंट्रल मुंबई से हापा ट्रेन 18 मार्च से हर दिन चलेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर और राजकोट स्टेशन पर रुकेगीष
ट्रेन संख्या 09016/09015- यह ट्रेन इंदौर से लिंगमपल्ली के बीच सिर्फ शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी और विक्राबाद पर ठहरेगी।
WR to run special train from Mumbai Central to Indore, Jaipur & Hapa and also between Indore & Lingampalli station.
Booking of train no 09227, 09228, 09231/32 will open from 17th March,2021 and booking for train no 09229 & 09016 will open from 18th March,2021.@drmbct pic.twitter.com/y0zpzNBNtM
— Western Railway (@WesternRly) March 17, 2021