कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली श्रमशक्ति, शताब्दी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में 25 नवंबर से बदलाव होगा। इन ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट तक का अंतर किया गया है।
ये होगा इन ट्रेनों का समय
कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (02451) 25 नवंबर से देर रात पौने 12 बजे के बजाय रात 11:55 बजे छूटेगी। वापसी में यह ट्रेन (02452) सेंट्रल पर सुबह साढ़े छह के बजाय अब सुबह छह बजे आएगी। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन (02033) छूटेगी तो पहले...
more... के ही समय सुबह छह बजे लेकिन वापसी में यह ट्रेन (02034) सेंट्रल पर पांच मिनट की देरी से रात 8:50 बजे आएगी।दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस (02417) अब कानपुर सेंट्रल पर रात 12:25 बजे आएगी और 12:30 बजे छूटेगी। वापसी में यह ट्रेन (02418) सुबह 3:50 बजे आएगी और 3:55 बजे प्रयागराज के लिए छूटेगी।दिल्ली जाने वाली प्रयागराज हमसफर एक्प्रेस (02275) कानपुर सेंट्रल पर रात 12:35 बजे आएगी और 12:40 बजे छूटेगी। वापसी में ट्रेन (02276) कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:20 बजे आएगी और सुबह 3:25 बजे छूटेगी।प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस (04131) कानपुर सेंट्रल पर शाम 6:12 बजे आएगी और 6:17 बजे छूटेगी। वापसी में यह ट्रेन (04132) कानपुर सेंट्रल सुबह 10:15 बजे आएगी और 10:20 बजे छूटेगी।