झांसी। नगरा हाट के मैदान के पास कंडम कोच से आधुनिक कोच बनाने के लिए नई फैक्ट्री के काम का शुक्रवार कोे भूमि पूजन हुआ। सर्वे पूरा होने के बाद डिजाइन भी फाइनल हो चुकी है। फैक्ट्री में लिंक हॉफमेन बुश कोच बनाने का काम नंबवर से शुरू हो जाएगा।रेल मंत्रालय ने झांसी स्टेशन के पास रिफर्बिशमेंट रेल कोच कारखाना लगाने को मंजूरी दी थी। रेलवे विकास निगम लिमिटेड को फैक्ट्री बनाने का काम सौंपा गया है। इस पुनर्निर्माण कोच कारखाने में कंडम खड़े सैकड़ों रेल डिब्बों को आधुनिक कोच के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके बाद एनसीआर में डिब्बों की कमी से नई ट्रेन चलाने की आ रही तकनीकी दिक्कतों की समस्या खत्म ही होगी। साथ ही, दूसरे जोनों में भी इस तरह के आधुनिक कोच भेजे जाएंगे। इसके निर्माण पर 456 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। सर्वे होने के बाद पिछले माह फैक्ट्री की डिजाइन भी फाइनल...
more... हो चुकी है। शुक्रवार से फैक्ट्री में भूमि पूजन हुआ। नवंबर के शुरूआत से फैक्ट्री में काम शुरू हो जाएगा।